मोटे होने के लिए दूध में क्या मिलाकर पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 10:17

वजन बढ़ाने के लिए आप कई तरीकों से दूध पी सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप दूध में केला मिलाकर पी सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए दूध में बादाम, किशमिश और काजू आदि डालकर भी पिया जा सकता है। वजन बढ़ाने के लिए दूध में खजूर या अंजीर मिलाकर पीना भी फायदेमंद हो सकता है।


दूध में डालकर पिएं ये 5 चीजें

1- दूध में शहद डालकर पिएं- वजन बढ़ाने के लिए दूध में शहद मिलाकर पिएं. इससे आपका वजन तेजी से बढ़ेगा. ब्रेकफास्ट या रात में जब आप दूध पिएं तो उसमें 1 चम्मच शहद मिला लें.
2- दूध के साथ खाएं केला- मोटापा बढ़ाने का आसान तरीका है कि आप दूध में केला मिक्स करके खाएं. यानि आप दिन में 3-4 केले का शेक बनाकर पिएं. बनाना शेक पीने से पोष्टिकता बढ़ती है.
3- ड्राई फ्रूट्स वाला दूध- वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स वाला दूध जरूर पिएं. आप दूध में काजू, बादाम, खजूर और अंजीर डालकर उबाल लें. इस दूध को पीने से वजन तेजी से बढ़ता है. रोजाना रात में ये मेवा वाला दूध जरूर पिएं.
4- दूध के साथ दलिया खाएं- वजन बढ़ाने और हेल्दी रहने के लिए डाइट में दलिया जरूर शामिल करें. रोजाना मीठा दूध-दलिया खाने से वजन बढ़ता है. आप चाहें तो दलिया की जगह ओट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें.
5- किशमिश वाला दूध पिएं- रोजाना दूध में किशमिश डालकर पिएं. इससे तेजी से वजन बढ़ता है. दूध में 10 ग्राम किशमिश को उबाल लें. इस दूध को रात में सोने से पहले पी लें. आप इसमें पड़ी किशमिश भी खा लें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info